Breaking

Saturday, December 28, 2019

How to Use LibreOffice Writer Table Menu in Hindi

LibreOffice Writer Table Menu in Hindi Full Notes for CCC 2020

LibreOffice Writer Table Menu


दोस्तों, आपका बहुत - बहुत स्वागत है। यह पोस्ट LibreOffice Writer Table Menu के बारे में है। इस पोस्ट से पहले मै आप लोगो को File MenuEdit MenuView Menu, Insert MenuFormat Menu और Styles Menu के बारे में बता चुका हूँ। यदि आप लोगो ने उसे नहीं पढ़ा है, तो ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं


Table Menu {Alt + A}:-

Table का अर्थ होता है- "सारणी"। बिभिन्न प्रकार के Table बनाने और उन्हें Format करने के लिए इस Menu में बिभिन्न बिकल्प दिए गए हैं, जिनके बारे में नीचे बिस्तार पूर्वक बताया गया है। आइये पढ़ते हैं-
LibreOffice Writer Table Menu

Insert Table {Ctrl + F12}:-

सारणी बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसमे हम अपनी आवश्यकता अनुसार Rows and Columns की संख्या देकर Table बना सकते हैं। जिनके बारे में नीचे बिस्तार पूर्वक बताया गया है-

insert

Note:-  Table में क्षैतिज ब्यवस्थापन को Rows तथा उर्ध्वाकार ब्यवस्थापन को Columns कहते हैं, जैसा की नीचे इमेज में दर्शाया गया है-
table


  • Rows Above:-

Table में हमारा Cursor जिस Cell में होगा उसके ऊपर Rows Insert करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
Note:-  Cursor को Insertion point के नाम से भी जाना जाता है

  • Rows Below:-

Table में हमारा Cursor जिस Cell में होगा उसके नीचे Rows Insert करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

  • Rows:-

अपनी इच्छानुसार रो की संख्या देकर एक साथ कई Row Insert करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

  • Columns Before:-

Table में हमारा कर्सर जिस कॉलम में होगा उस कॉलम के पहले कॉलम इन्सर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

  • Columns After:-

टेबल में हमारा कर्सर जिस कॉलम में होगा उसके बाद एक कॉलम इन्सर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

  • Columns:-

अपनी इच्छानुसार कॉलम की संख्या देकर एक साथ कई कॉलम इन्सर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Delete:-

बनाये गए टेबल में से Rows, Columns and Table को डिलीट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-
delete

Select:-

Cell, Row, Column and Table को सेलेक्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-
select

Size:-

Row Height and Column Width सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत बिभिन्न बिकल्प दिए गए हैं, जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-
size

Merge Cells:-

दो या दो से अधिक सेलेक्ट किये गए cells को एक में मिलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह बिकल्प तभी कम करता है जब हम दो या दो से अधिक सेल सेलेक्ट करते हैं

Split Cells:-

एक ही सेल को कई भागो में अर्थात कई सेल में बाटने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Merge Table:-

दो टेबल को एक में मिलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Split Table:-

एक टेबल को दो भागो में बाटने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Protect Cells:-

सेलेक्ट किये गए cells में पासवर्ड लगाकर उसे सुरक्षित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Unprotect Cells:-

सुरक्षित किये गए सेल से पासवर्ड हटाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Auto Format Styles:-

इसके अंतर्गत टेबल को फॉर्मेट करने से सम्बंधित बिभिन्न styles पहले से ही दिए गए होते हैं

Number Format:-

टेबल में टाइप किये गए नंबर को बिभिन्न प्रकार के फॉर्मेट में प्रदर्शित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- Number, Percent, Currency, Text etc.

Number Recognition:-

Number को मान्यता देने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Header Rows Repeat Across Pages:-

Header Row को प्रतेक पेज पर रिपीट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Row to Break Across Pages:-

पेज के चारो ओर रो को ब्रेक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Convert:-

table menu


  • Text to Table:-


लिखे गए टेक्स्ट को टेबल में बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है


  • Table to Text:-

बनाये गए टेबल को टेक्स्ट में बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Formula {F2}:-

सेलेक्ट किये गए नंबर को बिभिन्न formulas के द्वारा calculate करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Sort:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट या नंबर को क्रम में (Ascending Order या Descending Order) में करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Properties:-

टेबल की Properties को देखने व बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है


दोस्तों यदि यह लेख आपको पसंद आया हो और इससे जानकारी मिली हो तो इसे जरुर से जरुर शेयर करे


धन्यवाद !
~~~~~~~~~~:~~~~~~~~~~

No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in Comment Box.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();