Breaking

Thursday, January 30, 2020

LibreOffice Calc Format Menu in Hindi Full CCC Notes



LibreOffice Calc Format Menu in Hindi Full Notes for CCC 2020

libreoffice calc format menu

Format Menu {Alt + O}:-

Format का अर्थ होता है- "सजावट करना"। किसी टेक्स्ट को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए इस मेनू का उपयोग किया जाता है। LibreOffice Calc Format Menu के अंतर्गत बिभिन्न Option दिए गए हैं, जो निम्नलिखित हैं-

libreoffice calc format menu

Text:-

डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट को फॉर्मेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प दिए गए हैं, जैसा कि आप नीचे Image में देख सकते हैं-

libreoffice calc format menu

  • Bold {Ctrl + B}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को मोटा करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Italic {Ctrl + I}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Underline {Ctrl + U}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट के नीचे एक लाइन खीचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Double Underline:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट के नीचे दो लाइन लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Strikethrough:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बीच से काटने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग ऐसे स्थान पर किया जाता है, जहा पर हमें गलती दिखानी होती है। जैसे- Rs. 25 Rs.20, अर्थात बस्तु का मूल्य 25 से घट के 20 हो गया है।

  • Overline:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट के ऊपर एक लाइन लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Superscript {Ctrl + Shift + P}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बेसलाइन के ऊपर (घात के रूप में) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- (A+B)2=A2+B2+2AB

  • Subscript {Ctrl + Shift + B}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बेसलाइन के नीचे (घात के रूप में) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- C6H12O6

  • Shadow:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट पर छाया डालने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Outline:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट की केवल आउटलाइन को देखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़े-
एक ही cell में कई लाइन लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Uppercase:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को कैपिटल लेटर में लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- SEEGYAN.COM

  • Lowercase:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को स्माल लेटर में लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- seegyan.com

  • Cycle Case {Shift + F3}:-

M.S. Word में यह बिकल्प Change Case के नाम से जाना जाता है। एक case से निकल कर दूसरे case में जाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Sentence Case:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को sentence case में करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- See gyan is an educational website.

  • Capitalize Every Word:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट के प्रतेक Word के पहले अक्षर को Capital Letter में करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- See Gyan Is An Educational Website.

  • Toggle Case:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट के प्रतेक Word के पहले अक्षर को Small Letter में करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- sEE gYAN iS aN eDUCATIONAL wEBSITE.

Spacing:-

Space Set करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प दिए गए हैं, जैसा की आप नीचे Image में देख सकते हैं-

libreoffice calc

  • Line Spacing:-

दो लाइनों के बीच की दूरी को सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। Ctrl+5 दो लाइनों के बीच की दूरी को 1.5 point तथा Ctrl+2 दो लाइनों के बीच की दूरी को 2 point दूर सेट करता है।
Note:- By Default Line Spacing 1 होती है।

  • Increase Paragraph Spacing:-

दो पैराग्राफ के बीच की दूरी को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Decrease Paragraph Spacing:-

दो पैराग्राफ के बीच की दूरी को घटाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Increase Indent:-

पैराग्राफ को Right Side में खिसकाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Decrease Indent:-

पैराग्राफ को Left Side में खिसकाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Align:-

Alignment सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प दिए गए हैं, जैसा कि आप नीचे Image में देख सकते हैं-
libreoffice calc

  • Left {Ctrl + L}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Left Side में Align करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Centered {Ctrl + E}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बीच में करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Right {Ctrl + R}:-

सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Right Side में Align करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Justified {Ctrl + J}:-

Paragraph को दोनों ओर (Left+Right) से बराबर करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Top:-

किसी ऑब्जेक्ट को Anchor Point के ऊपर सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

  • Center:-

किसी ऑब्जेक्ट को Anchor Point के बीच में सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसे Anchor to Middle भी कहा जाता है।

  • Bottom:-

किसी ऑब्जेक्ट को Anchor Point के नीचे सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Number Format:-

किसी cell में enter किये गए number की formatting करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत बिभिन्न बिकल्प दिए गए हैं, जैसा कि आप नीचे image में देख सकते हैं-
Note:- प्रतेक number formatting की Shortcut Key याद रखियेगा ये exam में पूछी जाती है।

libreoffice calc

Clone Formatting:-

किसी cell की Formatting को Copy करके किसी दूसरी cell पर Apply करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, अर्थात यह M.S. Word के Format Painter की तरह कार्य करता है।

Clear Direct Formatting {Ctrl + M}:-

किसी cell की formatting को समाप्त करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Cells {Ctrl+1}:-

Active Cells की formatting करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इस Option पर क्लिक करने पर Format Cells नामक एक Dialog Box Open होता है, जिसमे cells को format करने के बिभिन्न बिकल्प दिए गए होते हैं। जैसे - Numbers, Font, Font Effect, Alignment, Border, Background etc.

Rows:-

Row की formatting करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प आते हैं, जिन्हें आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-
Note:- By default (पूर्व निर्धारित), Row Height - 0.18" होती है,  परन्तु इसे अधिकतम 39.37" सेट किया जा सकता है।

libreoffice calc

Columns:-

Column की formatting करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प आते हैं, जिन्हें आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-
Note:- By default (पूर्व निर्धारित), Column Width 0.89" होती है,  परन्तु इसे अधिकतम 39.37" सेट किया जा सकता है।

libreoffice calc

Merge Cells:-

दो या दो से अधिक cells को सेलेक्ट करके उन्हें एक में मिलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प आते हैं, जिन्हें आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc

Character:-

इस आप्शन पर क्लिक करने पर Character नामक एक Dialog Box Open होता है, जिसमे Font, Font Size तथा Font Style को सेट किया जा सकता है।

Paragraph:-

पैराग्राफ की सेटिंग करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- Indent, Spacing, Alignment, Tab, Drop Cap etc.

Page:-

पेज की सेटिंग जैसे- Page Size, Orientation, header and footer etc. को सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Print Ranges:-

Select किये गए cell range को प्रिंट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प आते हैं, जिन्हें आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc

Conditional:-

किसी Condition के आधार पर cell की formatting करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प दिए गए हैं, जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc

Auto Format Styles:-

इसके अंतर्गत cell को format करने के बिभिन्न styles पहले से ही दिए हैं, जिन्हें सेलेक्ट करके cell को format कर सकते हैं।

Spreadsheet Theme:-

Spreadsheet पर बिभिन्न प्रकार के Theme Apply करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Image:-

Image की सेटिंग करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत कई बिकल्प आते हैं, जिन्हें नीचे image में दर्शाया गया है -
libreoffice calc

Chart:-

Insert Menu के द्वारा बनाये गए चार्ट को इमेज के रूप में कन्वर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Object:-

किसी Object अर्थात Image की सेटिंग करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Name:-

Select किये गए object का नामकरण करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Description:-

Select किये गए object के बारे में कुछ लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Anchor:-

किसी ऑब्जेक्ट की स्थिति सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Arrange:-

दो object को ब्यस्थित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 

Flip:-

Select किये गए object की स्थिति बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।


Styles Menu पढ़ने के लिए यहाँ Click करे।

दोस्तों यदि यह लेख आपको पसंद आया हो और इससे जानकारी मिली हो तो इसे जरुर से जरुर शेयर करे।

धन्यवाद !
~~~~~~~:~~~~~~~

No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in Comment Box.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();