Breaking

Friday, January 10, 2020

Introduction to LibreOffice Writer in Hindi/ CCC Notes in Hindi

LibreOffice Writer Full Notes for CCC 2020

libreoffice writer

LibreOffice Writer:-

LibreOffice Writer एक Word Processor है। इसका Extension Name .odt होता है, जबकि LibreOffice के सभी Program .odf Format में ही Save होते हैं।
Word Processor एक Application Software होता है, जो User को Text Type करने, Edit करने तथा Manipulate (हेर-फेर) करने की सुबिधा देता है। Word Processor का प्रयोग मुख्य रूप से कार्यालयों में पत्राचार के लिए होता है। Ms Word, Word Star, Word Perfect, Professional Write, Multimate तथा  LibreOffice Writer इत्यादि कुछ लोकप्रिय  Word Processor के उदाहरण हैं 
। 

LibreOffice Writer Window:-

जब हम LibreOffice को Open करते हैं तो एक साथ विंडो पर 6 Application दिखाई देती है जिसमे से पहला Writer होता है, तो आइये देखते हैं Writer का विंडो कैसे Open होता है, उसमे कौन - कौन से Option होते हैं तथा उसका क्या Use है-


Application Icon:-

यह किसी active application को दर्शाता है। जब हम किसी एप्लीकेशन आइकॉन पर क्लिक करते हैं, तो एक कण्ट्रोल मेनू प्रदर्शित होता है, जिसमे निम्नलिखित बिकल्प होते हैं-
Restore, Move, Size, Minimize, Maximize, Close.


Title Bar:-

यह बार Application Window में सबसे ऊपर क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है, जो Application Name, Application Icon, File Name तथा Control Button को प्रदर्शित करता है।
यदि हम File को Save नहीं किये रहते हैं तो Title Bar में untitled 1 लिखा रहता है, लेकिन जैसे ही हम File को Save करते हैं तो untitled 1 की जगह पर उस File का नाम प्रदर्शित होने लगता है।

Control Button:-

यह Title Bar के Right hand side में स्थित होता है। इनकी संख्या तीन होती है-
1. Minimize Button {Alt + Space bar + N}
2. Maximize Button / Restore Button {Alt + Space bar + X}
3. Close Button {Alt + F4}

Minimize Button:-

इस बटन पर क्लिक करने पर active window एक बटन के रूप में Taskbar पर स्थित हो जाता है

Maximize Button / Restore Button:-

Application Window के size को बड़ा करने तथा अधिकतम size से पुनः उसकी पिछली size में वापस आने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
जब window अपने अधिकतम size में प्रदर्शित होता है, तो Title Bar पर Restore Button तथा जब window अपने निम्न size में प्रदर्शित होता है, तो Title Bar पर Maximize Button प्रदर्शित होता है। Maximize Button, Screen पर उपलब्ध Space को application window से भर देता है

Close Button:-

Application Window को बंद करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है

Menu Bar:-

यह Title Bar के नीचे क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है। जिसमे LibreOffice में प्रयोग होने वाले सभी Menu को दर्शाया गया है। मेनू को सक्रिय करने के लिए Alt या F10 बटन का प्रयोग किया जाता है

Standard Toolbar:-

यह पहला toolbar होता है। इस toolbar में अक्सर प्रयोग होने वाले command दिए गए होते हैं

Formatting Toolbar:-

डॉक्यूमेंट को फॉर्मेट करने से सम्बंधित command इसमे दिए गए होते हैं। इनका प्रयोग डॉक्यूमेंट को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है


Ruler:-

Ruler, document window में ऊपर की ओर तथा बाई ओर स्थित होता है तथा इसका प्रयोग document के layout को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग tabs, indents तथा page margins को निर्धारित या परिवर्तित करने के लिए किया जाता है

Cursor:-

इसे insertion point भी कहा जाता है। इसका उपयोग cursor को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है

Scroll Bars:-

Window के सबसे नीचे तथा दाहिनी ओर क्रमशः Horizontal and Vertical Scrollbar स्थित होते हैं जिनका उपयोग फाइल के उन हिस्सों को देखने के लिए किया जाता है, जो open window में दिखाई नहीं देते हैं

Status Bar:-

Status bar, एप्लीकेशन window के सबसे नीचे क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है तथा इसमे open document से सम्बंधित बिभिन्न information जैसे- लाइन नंबर, पेज नंबर, वर्ड नंबर, करैक्टर नंबर इत्यादि दिखाई देता है

Zoom Slider:-

यह टाइटल बार के Right hand side में स्थित होता है। पेज की size को घटाने व बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
LibreOffice Writer को minimum 20% तथा maximum 600% तक zoom किया जा सकता है

Important features of a Word Processor:-

Word Processor के कुछ महत्वपूर्ण features (गुण/बिशेषताएँ) निम्लिखित हैं-

1. Faster:-

Typewriter की तुलना में Word Processor तेजी से text को type करने तथा edit करने में हमारी सहायता करता है, क्योकि अशुद्ध type किये गए शब्दों को सुद्ध करने के लिए उस पेज को फिर से type करने की आवश्यकता नहीं होती है। Word Processor text को कॉपी करने की भी सुबिधा देता है। अतः सामान text को बार-बार type करने की आवश्यकता नहीं होती है, परिणामस्वरूप टाइपिंग में लगाने वाले समय की बचत होती है


2. Formatting:-

किसी डॉक्यूमेंट को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए Word Processor कई tools उपलब्ध करता है। जैसे- Bold, Italic, Underline, Subscript, Special symbol इत्यादि

3. Spelling and Grammar:-

Word Processor, किसी डॉक्यूमेंट में मौजूद शब्द एवं ब्याकरण सम्बन्धी अशुध्ताओं को check करने तथा उन्हें ठीक करने के लिए Spelling and Grammar नामक एक tool उपलब्ध करता है
नोट- Spelling में गलती होने पर text के नीचे Red Line तथा Grammar में गलती होने पर text के नीचे Green Line प्रदर्शित होती है

4. Task Automation / Auto Correct:-

Word Processor, text को type करते समय ही typing में अक्सर होने वाली गलतियों को स्वतः ही ठीक कर देता है। जिसे task automation या auto correct के नाम से जाना जाता है

5. Mail Merge:-

Word Processor, Mail Merge नामक एक tool उपलब्ध करता है, जिसका प्रयोग उस प्रकार के लैटर या एन्वेलोप को बड़ी संख्या में प्रिंट करने के लिए किया जाता है, जिनमे text तो एक सामान होते हैं; पर कुछ इनफार्मेशन जैसे- पत्र के धारक का नाम, उसका पता इत्यादि भिन्न-भिन्न होते हैं। इस प्रकार Mail Merge द्वारा हजारो पत्रों में type किये जाने वाले एक समान text के typing में लगाने वाले परिश्रम व समय दोनों की बचत हो जाती है




दोस्तों, यदि यह लेख आपको पसंद आया हो और इससे जानकारी मिली हो तो इसे जरुर से जरुर शेयर करे

धन्यवाद !
~~~~~~~~~~:~~~~~~~~~~

No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in Comment Box.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();