Breaking

Tuesday, March 24, 2020

How to use LibreOffice Calc Tools Menu in Hindi

How to use LibreOffice Calc Tools Menu CCC Notes in Hindi

नमस्कार दोस्तों, यह लेख LibreOffice Calc Tools Menu के बारे मे है। दोस्तों CCC Exam की बेहतर तैयारी के लिए आप हमे फॉलो करें। 

LibreOffice Calc Tools Menu (Alt + T):-

Tools का अर्थ होता है- "औज़ार"। LibreOffice Calc Tools Menu के अंतर्गत Calc मे प्रयोग होने वाले विभिन्न बिकल्प दिये गए हैं, जिनके बारे मे एक-एक करके नीचे बताया गया है। आइये पढ़ते हैं-

libreoffice calc tools menu

Spelling{F7}:-

Sheet मे टाइप किए गए डाटा की Spelling चेक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Automatic Spelling Checking {Shift+F7}:-

शीट मे टाइप किए गए डाटा की स्पेलिंग स्वतः ही चेक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Thesaurus {Ctrl+F7}:-

किसी शब्द का समानार्थी तथा विपरीतार्थक शब्द देखने व इन्सर्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Language:-

By Default Language set करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत निम्लिखित बिकल्प दिए गए हैं-

libreoffice calc tools menu language

Auto Correct Options:-

Auto Correct गुण सामान्य टायपिंग त्रुटियों को स्वतः ही सुधारता है।

Auto Input:-

Auto Input को देखने व छिपाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Redact:-

Active Sheet को LibreOffice Draw में ले जाकर Format करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Goal Seek:-

Formula लगे सेल मे किसी सेल वैल्यू को बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc tools menu goal seek

मान लीजिये कॉलम A में कुछ खर्चों को लिखा गया है, जिन्हें जोड़ने पर 147 आ रहा है। अब यदि हम 147 को बढ़ाना या घटाना चाह रहे हैं, तो Goal Seek नामक बिकल्प पर क्लिक करेंगे, जिससे Goal Seek नामक एक Window खुलकर आएगा, जिसमे Formula Cell में उस cell address को type करेंगे जिसमे फार्मूला लगा हो जैसे की इमेज में देख सकते हैं। Target Value में वह value enter करेंगे जो हम घटा या बढ़ा के करना चाह रहें हैं। जैसे उपर्युक्त इमेज में 150 किया गया है। Variable cell में उस cell address को enter करते हैं, जिसमे value घटानी या बढ़ानी होती है, जैसे इमेज में A5 लिया गया है। इसके बाद ok करेंगे फिर yes करेंगे। जिससे 147 बढ़ के 150 हो जायेगा तथा A5 में 22 की जगह 25 हो जायेगा।

Solver:-

यह भी Goal Seek के सामान किसी cell की value को घटा या बढ़ा देता है।

Detective:-

Detective का अर्थ होता है- 'जासूसी'. कोई cell value किन-किन cell value से मिलकर बना है, तीर के द्वारा उस cell value को दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत और भी कई बिकल्प आते हैं जिनके द्वारा arrow को देखा व छिपाया जा सकता है। जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc tools menu detective

Scenarios:-

अलग-अलग Date से किसी cell value को add करके उसकी summary देखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Forms:-

इसके अंतर्गत फॉर्म बनाने से सम्बंधित विभिन्न बिकल्प दिए गए हैं, जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं-

libreoffice calc tools menu form

Share Spreadsheet:-

बनाई गई sheet को किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Protect Sheet:-

Sheet में Password लगाकर उसे सुरक्षित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Protect Spreadsheet Structure:-

स्प्रेडशीट के स्ट्रक्चर को पासवर्ड लगाकर सुरक्षित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Macros:-


यह विसुअल बेसिक नामक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कार्य करता है। इसमे कुछ टेक्स्ट को रिकॉर्ड करके डॉक्यूमेंट में कही भी रन कराया जा सकता है।

Extension Manager {Ctrl + Alt + E}:-

इन्टरनेट के माध्यम से अपनी आवश्यक्ता अनुसार और भी कई एक्सटेंशन जोड़ने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे- English Spelling Dictionary, Spanish Spelling Dictionary etc.

Customize:-

Menu, Toolbar आदि के बिकल्प को अपनी इक्षानुसार सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Window Menu पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

दोस्तों, यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे जरूर से जरूर share करें। यदि आपका कोई सुझाव हो या कोई प्रश्न हो जो आपको परेशान किए हो तो आप उसे कमेंट अवश्य करें। हम उसका निदान करने की पूरी कोशिश करेंगे। 
धन्यवाद! 

No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in Comment Box.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();